Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत कांड संख्या 80/24 का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त (1) दीपू लोहार पिता मकरो लोहार पता बिरसानगर जोन न० 1/B, साधुदेरा, नियर शिव मंदिर, थाना बिरसानगर जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जो पिछले 1 साल से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है।
Advertisement

आज 09.06.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया इश्तेहार को आज दिनांक 11.06.2025 को पड़ोसियों ,स्थानीय लोगों के समक्ष पारंपरिक तरीके से अभियुक्त के घर पर एवं चौराहा पर तमिला कराया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त कांड वादिनी निक्की लोहार के द्वारा अभियुक्त दीपू लोहार के विरुद्ध दहेज को लेकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप में बिरसानगर थाना में कांड दर्ज किया गया है।
Advertisement




