जमशेदपुर : 7 जून को मनाए जाने वाले मुस्लिमों का पर्व बकरीद की लेकर जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाऊन हॉल में जिला प्रशाशन की ओर से केंद्रीय शांति समित के साथ बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पियूष पांडे ने केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान शांति समिति सदस्यों ने पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, असामाजित तत्वों पर कार्रवाई संबंधी शिकायत एवं सुझाव दिए,जिसपर अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया ।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अपील किया कि जिलेवासी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं । नागरिक समस्याओ और सामाजिक समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। नगर निकाय पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल विभाग को क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था समुचित रखने व विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाईट व हाईमास्ट लाईट की मरम्मती का निर्देश दिए।




