बिक्रमगंज (रोहतास) : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बिक्रमगंज स्थित नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय आगमन की पूर्व संध्या पर परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जैसे किसी घर में किसी बड़े पर्व से पहले उमंग और तैयारी रहती है, वैसा ही दृश्य इस अवसर पर देखने को मिला। मातृशक्ति द्वारा आयोजित विशेष “मोदी मेहंदी” कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाओं ने अपने हाथों पर “मोदी जी ऑपरेशन सिंदूर” और “मोदी जी का स्वागत है” जैसे भावनात्मक संदेशों को मेहंदी के रूप में सजाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपने अपार स्नेह और समर्थन को दर्शाया।इस प्रेरणादायक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सतीश चंद्र दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। साथ ही, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ शंभु, जिला प्रभारी श्री हिमांशु चतुर्वेदी, जिला महामंत्री श्री प्यारे लाल ओझा तथा बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष श्री नागेश्वर कुमार कुशवाहा अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मातृशक्ति की यह उत्साही भागीदारी वास्तव में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और उन्नत भारत की आधारशिला है। यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकजुटता, समर्पण और आशा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को दर्शाता है।




