विक्रमगंज ( रोहतास ) : कल विक्रमगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह रैली सामाजिक एकजुटता और जनजागरूकता का प्रतीक बनी। इस अवसर पर बिहार कार्य समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता बलिराम मिश्रा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

उनके साथ ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद के उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, रवि पांडेय, नागेश्वर कुशवाहा, रविकांत मिश्रा, पंकज कुमार, अमर कुमार सिंह, संजीत मिश्रा, संजीव दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। रैली में उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता का दृश्य देखने लायक था। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




