Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने विगत 4 महीने में आर्म्स एक्ट के 28 मामलों में 68 अपराधियों को 44 हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें कदमा थाना क्षेत्र से 10 हथियार बरामद किया गया है इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्र से भी हथियार बरामद की गई। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को दी।
Advertisement

वही बीती रात भी कदमा थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर LIC मैदान से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसमें सोनारी के अंकुर सिंह और उदयभान सिंह है। दोनों के पास से दो देशी पिस्टल और 3 जिंदा गोली बरामद की गई,अंकुर सिंह 2022 में सोनारी के मर्डर केस में जेल जा चुका है और कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आने के बाद उदयभान को साथ लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
Advertisement




