जमशेदपुर : 6 मई को पोटका थानांतर्गत हाता चौक पेट्रोल पंप में लुट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अपराधी जल्ला फिरोज को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी कि घटना में तीन अपराधकर्मी शामिल थे, जिनके द्वारा पेट्रोल पंप में लुट की अंजाम देने के अलावे उड़ीसा के रायरंगपुर में एक शराब दुकान में मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

जिसमें अफजल अंसारी को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जमशेदपुर पुलिस उसे जल्द ही रिमांड में लेगी,वही एक अन्य अपराधी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।इधर गिरफ्तार जल्ला फिरोज के पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि जल्ला जमशेदपुर ही नहीं सरायकेला,उड़ीसा,छत्तीसगढ़ सहित अन्य जिलों में भी अपराधिक घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है,उसकी गिरफ्तारी को जमशेदपुर पुलिस एक अहम सफलता मान रही है।




