सारायकेला : लाल किला खरसावां जिले के आदित्यपुर कल्पनापुरी नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित 35 नंबर वार्ड के समीप अत्यधिक कचरा एकत्र हो जाने के कारण सम्पूर्ण कॉलोनी में बदबू फैल रही है। जिससे क्षेत्रवासी विभिन्न रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। पूर्व में इस समस्या की जानकारी नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को दी गई थी, किंतु कोई उचित कदम नहीं उठाया गया।

नागरिकों की पीड़ा और स्वास्थ्य पर मंडराते खतरे को देखते हुए आज कचरा फेंकने वाले स्थान को पूरी तरह बंद कर उसके प्रवेश द्वार पर धरना शुरू कर दिया है । यह जानकारी रंजीत शांडिल्य द्वारा दिया गया ।कहा गया कि जब तक इस गंभीर परिस्थिति का स्थायी हल नहीं निकलेगा, मैं यहाँ से हटने वाला नहीं हूँ। यह विरोध किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आमजन के हित में है, जिससे शासन-प्रशासन की नींद टूटे और वे जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। मेरा उद्देश्य केवल स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।




