जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय से कुछ कदम की दूरी पर आए दिन नशेडियों के अड्डे बाजी के कारण मारपीट की घटना आम हो गई है। ऐसी ही घटना शुक्रवार की शाम देखने को मिली जब दो युवकों को 10 15 लड़कों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा की पिटाई करने लगे, अचानक इस हमले की वजह से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई,वहीं वाहने भी बीच सड़क पर खड़ी हो गई, लोग समझ नहीं पा रहे थे आखिर इतने लड़कों के द्वारा दो युवकों को क्यों खदेड़ कर पीटा जा रहा है।

इसी बीच पिटाई कर रहे युवकों का कहना था कि दोनों युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे इसी वजह से उसकी पिटाई की जा रही है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर दो युवक छेड़खानी कर रहे थे तो अचानक इतनी संख्या में लड़के पहुंचे कैसे। फिलहाल कुछ देर तक अफरातफरी के बाद सभी वहां से फरार हो गए। अब सवाल उठता यह है कि कई बार प्रशासन को अड्डे बाजी होने की जानकारी देने के बावजूद कुछ दूरी पर स्थित डीसी और एसएसपी कार्यालय के उच्च अधिकारी इस पर रोक लगाने के लिए कोई पहल क्यों नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक यहां पर नशे का सेवन और नशेडियों का अड्डे बाजी पर रोक नहीं लगाई जाएगी तब तक आए दिन इस तरह की मारपीट की घटना होते रहेगी।




