बिक्रमगंज (रोहतास) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित सरकारी दौरे के कार्यक्रम को लेकर डीएम रोहतास उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में सभा स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में डीएम, एसपी के अलावा उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज अनिल बशाक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज अमित कुमार, थानाध्यक्ष ललन कुमार पूरे दलबल के साथ काराकाट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थल का निरीक्षण किये।

इस संबंध में आपको बता दे कि बिक्रमगंज के करियावा बाल, पटेल महाविद्यालय घोसिया खुर्द, वरना मोड़ सलेमपुर के पास खेत का मैदान, जमुआ खेल के मैदान तथा पेट्रोल पंप (गोडारी से दक्षिण) के पास का स्थल चयन हेतु निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री का यह सरकारी यात्रा काराकाट विधानसभा के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सौगात की घोषणा करने से भी संबंधित चर्चा जीरो पर है। जहां प्रधानमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं, सड़क, पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्यों पर होने वाले खर्चे से संबंधित योजनाओं की जानकारी ही नहीं देंगे बल्कि उन पर खर्च होने वाली राशि की घोषणा कर कार्य रूप की तैयारी की बातें कहीं जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाएं से संबंधित कार्यों के लिए करोड़ों की राशि की घोषणा 30 मई को होने वाली है। स्थल निरीक्षण के इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अलावे विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने हिस्सा लिया, जिसमें काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार मिश्रा, युवा नेता रितेश राज , ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, काराकाट मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संझौली मंडल अध्यक्ष पाठक जी, काराकाट नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, अजय कुशवाहा, बिक्रमगंज नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, अरविंद मिश्रा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । काराकाट विधान सभा पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से यह साबित हो गया कि काराकाट का विकास कोई रोक नहीं पाएगा । श्री राज ने कहा कि काराकाट विधानसभा में कमल खिलकर हीं रहेगा। काराकाट की जनता ने मन बना लिया है कि फिर एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने।




