जमशेदपुर : 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर AITUC ने जमशेदपुर के राहरगोड़ा कार्यालय से भव्य बाइक रैली निकाली जिसमे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। ये सभी परसुडीह से हलूदबनी चौक पहुंचे जहां सिद्धू कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए जिसके उपरांत यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए साकची पहुंचे जहां सभा को संबोधित करते हुए AITUC नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि वर्षों पूर्व मजदूरों के हित में श्रम कानून बनाया जिसमें 8 घंटा ड्यूटी का प्रावधान था।

लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे परिवर्तन कर मजदूर विरोधी बना दिया है,यही कारण है कि डिग्री प्राप्त करने के बाद भी युवा बेरोजगार है,नए श्रम कानून मजदूरों की सुरक्षा,स्थायित्व और अधिकारों पर संकट है। उन्होंने इन कानूनों को वापस लेने और मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है।




