जमशेदपुर : जमशेदपुर में हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की क्रूरता के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन चालक के घायल होना अब आम बात हो गई है,जिस पर वरीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।यही कारण है कि घटना होने और पब्लिक का गुस्सा ट्रैफिक पुलिस पर फूट पड़ता है।

ऐसी ही एक घटना बिरसानगर थानांतर्गत कुआं मैदान हनुमान मंदिर चौक पर घटी,जब एक दुपहिया वाहन से महिला पुरुष बारीडीह की ओर जा रहे थे तभी अचानक ट्रैफिक पुलिस के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े जिसमें महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहीं वहां मौजूद लोगों ने दोषी ट्रैफिक पुलिस को धड़ दबोचा और जमकर हंगामा करने लगे हंगामा कर रहे लोग इतने आक्रोशित थे कि सिपाही की पिटाई करने पर आतुर थे,स्तिथि की गंभीरता को देख अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल का इलाज कराने के बहाने वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना था कि चेकिंग को लेकर पुलिस छिप कर खड़ी रहती है और अचानक वाहन के सामने आ जाते है जिससे वहां के अनियंत्रित होने लोग हो जाते है,इस तरह के चेकिंग पर अविलंब रोक लगनी चाहिए।




