रोहतास ( बिक्रमगंज ) : प्रो. बलिराम मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग किया है कि बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित इंद्रपुरी जलाशय परियोजना (पूर्ववर्ती नाम कदवन जलाशय) के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से उल्लेख करते हुए मांग किया है कि यह परियोजना वर्ष 1989 में तत्कालीन अविभाजित बिहार के कदवन (वर्तमान में झारखंड के गढ़वा जिला) में शुरू की गई थी, परंतु आज तक लंबित है। इस परियोजना के माध्यम से बिहार के शाहाबाद एवं मगध क्षेत्रों के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी और उनका कृषि भविष्य सुरक्षित होगा। वर्तमान में डेहरी-सोन नहर के टेल एंड क्षेत्र में जल न पहुँच पाने के कारण किसान कठिनाई में हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 11 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और 500 मेगावाट पनबिजली का उत्पादन भी संभव होगा। प्रो. मिश्र ने यह भी कहा है कि इस परियोजना के शुरू होने से एनडीए को क्षेत्रीय राजनीतिक लाभ भी प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश देकर इस जनहितकारी योजना को शीघ्र लागू कराएं। ताकि विकास की गति को और गति मिले




