सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाने की कमान नए थानेदार विनोद तिर्की ने संभाल लिया है। लेकिन आदित्यपुर की डगर नए थानेदार के लिए आसान नहीं है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र जिला ही नहीं झारखंड राज्य के एक महत्वपूर्ण थाना हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है।

आदित्यपुर क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ यह इलाका अपराध और अवैध कारोबार सहित नशे के कारोबार की समस्याओं से भी जूझता रहा है। ऐसे में नए थानेदार के लिए यहां की डगर आसान नहीं है । आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर, फैक्ट्री कर्मचारी और व्यवसायी रहते हैं। यहां चोरी, छिनतई, अवैध शराब और नशा तस्करी जैसे अपराधों की घटनाएं आम हैं। इसके अलावा, स्थानीय गैंग भी कई बार कानून व्यवस्था को चुनौती देते नजर आते हैं। ऐसे माहौल में नए थानेदार को अपराध नियंत्रण और जनता के बीच विश्वास कायम करना उनके लिए अहम चुनौती होगी।




