जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले एक युवक ने अपने मालिक के प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है।पूरे घटनाक्रम के बारे में पीड़ित युवक नंटू दास ने बताया कि वह मानगो जवाहरनगर महावीर कालोनी का रहने वाला है।जनवरी माह में क्लियर इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर शिवांश एंटरप्राइजेस के मालिक संतोष गोस्वामी के अधीन काम करने लगा।

वह 5 लाख 40 हजार का इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का बिलिंग किया और खुद उसे दुकानों में जाकर सप्लाई करता था। संतोष का शर्त यह थी कि बिक्री नहीं होने पर वह समान वापस नहीं लेगा।इसी बीच किसी कारणवश एक दुकानदार ने सामने नहीं ली जिसे नंटू ने मानगो के रेड्डी इलेक्ट्रॉनिक्स को 2 लाख 70 हजार का माल डिलेवरी कर दी,लेकिन कुछ दिन बाद रेड्डी की मौत हो गई जिस वजह से वह रुपए रिकवर नहीं कर पाया।अब संतोष का कहना है कि 10 लाख बकाया है उसे वापस करे जिसे लेकर संतोष नंटू को प्रताड़ित करने लगा इतना तक की घर जाकर महिलाओं को भी धमकी देने लगा। पिछले दिन संतोष ने नंटू के साथ मारपीट कर वीडियो बनाया की सोमवार के शाम 6 बजे तक 5 लाख रुपए लौटा देगा अन्यथा उसे जेल भेज देगा। जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर नंटू ने सोमवार को सुसाइड नोट लिखकर जहर खा ली,जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार वालो को जानकारी हुई और उसे MGM अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।वही नंटू के परिजन संतोष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की बात कही है।




