बोकारो : कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच झारखंड के बोकारो जिले के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद नौशाद ने सोशल मीडिया पर ऐसा संदेश पोस्ट किया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। उसने “थैंक्यू पाकिस्तान!” लिखकर न केवल पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़का, बल्कि देशद्रोह की भावना भी जाहिर की।

बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। नौशाद की पृष्ठभूमि धार्मिक शिक्षा से जुड़ी है, जिसे उसने बिहार के एक मदरसे से हासिल किया है। फिलहाल वह अपने पिता के साथ रह रहा था, जबकि उसका भाई विदेश में है। जांच में यह भी सामने आया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने भाई के नाम पर जारी सिम का प्रयोग करता था। पूरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है। लोग इसे विश्वासघात मान रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे व्यक्तियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में इस तरह की सोच को बढ़ावा न मिल सके।




