Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रूहीडीह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
Advertisement

घटना के संबंध में घायल चिकित्सा कर्मी के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि अस्पताल प्रांगण में ही वह अपने परिवार के साथ रहती है,-सुबह 8 बजे के लगभग 4 लोग अस्पताल पहुंचे और वहां खड़ी ज्योति पर बिना कुछ कहे अचानक कुदाल से हमला कर दिया. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. वही गंभीर रूप से घायल लहुलुहान ज्योति को परिजनों ने तत्काल TMH लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है,सूचना पर पहुंची . पुलिस मामले की छानबिन में जुट गई है.
Advertisement




