जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को झारखंड सरकार ने फार्म B में मान्यता दे दिए जाने पर कर्मचारियों ने गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। यूनियन के इस कामयाबी को लेकर टाटा मोटर्स गेट से कर्मचारी ने यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं अन्य अधिकारियों को माला पहनकर जुलूस के रूप में यूनियन कार्यालय पहुंचे, इस बीच जमकर आतिशबाजी की गई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर महामंत्री आर के सिंह ने पत्रकारों से कामयाबी को लेकर बताया कि नवंबर 2024 में चुनाव हुई थी, इसके बाद से ही यूनियन अपने कर्मचारियों को हित को लेकर कई ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उसमें कामयाबी पाई,इसी बीच यूनियन की ओर से सरकार के श्रम कानून के अंतर्गत फॉर्म भी में जगह प्राप्त करने के लिए प्रयास करने लगे,जो मंगलवार को श्रम विभाग झारखंड की ओर से यूनियन को मान्यता दे दी। फार्म B में अब जगह मिल जाने से जब भी मजदूर हित में त्रिपक्षीय वार्ता की आवश्यकता होगी उसमें सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे, जिससे पूरी पारदर्शिता के साथ मजदूर हित में निर्णय हो सकेगा जो टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के लिए एक ऐतिहासिक पल है।




