Advertisements
जमशेदपुर : रामनवमीं को लेकर जमशेदपुर में विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है।3 अप्रैल को पंचमी के साथ रामनवमी आरंभ होगी जो 7 अप्रैल को विजय जुलूस के साथ संपन्न होगी।
Advertisement

जमशेदपुर के प्रख्यात अखाड़ा श्री विजय बजरंग जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी जो स्वर्णरेखा नदी से 21 सदस्य कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी इस दौरान राम हनुमान की झलकियां, 5 बाजा टीम के अलावा आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।वही 3 से लेकर 6 अप्रैल तक अखंड पाठ और संध्या कालीन भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement




