Saraikela (संजीव मेहता) : नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड 25 अंतर्गत पड़ने वाले एक समृध्द राजस्व गाँव आसंगी के सैंकड़ों वासियों ने हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन नगर निगम को सौंपा है. जिसमें बस्ती की समस्याओं का पुलिंदा है. बस्ती की समस्या में सड़क, नाली, पानी और सामुदायिक भवन का मुद्दा को प्राथमिकता के तौर पर उठाया गया है. मुख्य मुद्दों में शिबो चौक से हरी मंदिर होकर जगन्नाथ मंदिर तक की सड़क जर्जर होने, और हरी मंदिर से नीचे टोला किरीटी प्रधान बक घर तक कि जर्जर सड़कों और नालियों की जर्जर स्थिति का मामला उठाया गया है.

इसके अलावा बस्ती के करीब 200 घरों में 3 वर्ष पूर्व जलापूर्ति हेतु कनेक्शन दिया गया लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा है, बस्ति के सभी चापानल खराब हैं और नाली की व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी का बहाव खुले सड़कों पर होने की बात कही गई है. बस्ती में करीब 100 स्ट्रीट लाइट लगे हैं लेकिन सभी खराब पड़े हैं. 2 सामुदायिक भवन है लेकिन चाबी ग्रामीणों के पास नहीं होने से वह भी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. जबकि इस बस्ती के प्रत्येक घर से होल्डिंग टैक्स हर वर्ष लाखों में दिया जाता है. बस्तीवासियों ने नगर निगम से सारी सुविधाएं 3 माह के अंदर बहाल करने की मांग की है. ज्ञापन में बस्ति के 111 लोगों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा है.




