जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान में सवेरे आग लग गई। घटना के बारे में वाइन शॉप का कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि सवेरे 8:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है, इसके बाद वह दुकान पहुंच और सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की एक दमकल पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पाया, लेकिन इस बीच दुकान में रखे 70 हजार रुपए नगद और काफी संख्या में शराब की बोतले जल चुकी थी।

इस आग लगी में लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मी आर के तिवारी ने बताया कि दुकान के स्विच बोर्ड से आग लगी है ,संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी, बताया जाता है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा अगल-बगल के दर्जनों दुकानें भी इसके चपेट में आ जाती। इस घटना से आसपास की दुकानदारों में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।




