Saraikela (संजीव मेहता) : अमृत योजना से निर्मित आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 22 के अटल पार्क का रख रखाव की जिम्मेवारी 3 साल के लिए राजमणि इंटरप्राइजेज को मिला है. मंगलवार को अटल पार्क के रख रखाव के लिए नीलामी की बोली में 79.60 लाख की बोली लगाकर राजमणि इंटरप्राइजेज के मनमोहन सिंह राजपूत ने अटल पार्क की जिम्मेवारी अपने नाम की है. नीलामी प्रक्रिया के तहत राजमणि एंटरप्राइजेज को 79.60 लाख + 18% जीएसटी के साथ तीन माह में कुल राशि जमा करनी होगी.

बता दें कि अटल पार्क रखरखाव नीलामी प्रक्रिया में मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यपालक अभियंता कक्ष में आयोजित प्रक्रिया में राजमणि इंटरप्राइजेज के अलावा दूसरी सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी ओम इंटरप्राइजेज रही जिन्होंने 79. 55 लाख की बोली लगाई. जबकि तीसरे नंबर पर बीएम इंटरप्राइजेज ने 79.15 लाख की बोली लगाई. वहीं चौथे नंबर पर सेवा सहयोग फर्म ने 73 लाख की बोली लगा. इस नीलामी प्रक्रिया से आशीर्वाद इलेक्ट्रिकल पहले ही बाहर हो गई थी. राजमणि इंटरप्राइजेज को 3 दिन के भीतर कुल बोली की पहली किस्त जमा करनी होगी. बता दें कि अब आम लोगों को।अटल पार्क के एक हॉल की बुकिंग के लिए 15 हज़ार+ 18% जीएसटी के साथ जमा करना होगा. जो 24 घंटे के लिए मान्य रहेगी. वहीं दोनों फ्लोर बुक करने पर 30,000 + 18% जीएसटी चुकाना होगा. इससे पहले हुई नीलामी प्रक्रिया के विजेता ने तयशुदा समय पर राशि नहीं चुकाई लिहाजा इस फर्म को ब्लैकलिस्टेड करते हुए उस नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था.




