Saraikela (संजीव मेहता) : कुछ दिनों से चल रहे जुगसलाई थाने में भारतीय थल सेना के कार्यरत सैनिक हवलदार सूरज राय एवं उनके चचेरे भाई विजय राय से मारपीट एवं जेल भेजने के मामले में मिलिट्री स्टेशन जमशेदपुर के एडम कमांडेंट एवं पूर्व सैनिकों के सहयोग से पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच किया जा रहा है. राँची स्टेशन कमांडर भी केस की जाँच पर पैनी नजर रखे हुए हैं. आईजी अखिलेश झा के द्वारा पीड़ित परिवार से कल पूछताछ करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था.

इसी क्रम में आज रांची कार्यालय में एडम कमांडेंट एवं हवलदार सूरज राय से केश की विस्तृत जानकारी ली है. लगभग 2 घंटे तक पुलिस पदाधिकारी एवं सेना के प्रतिनिधियों के बीच बात चीत हुई. उम्मीद है की जल्द ही पुलिस पदाधिकारी एक निष्पक्ष नतीजे पर पहुंचते हुए इस घटना का निष्पादन कराकर शहर में शांति एवं सैनिकों के प्रति अपनी सकारात्मक जवाब देही निभाएंगे.




