Advertisements
सासाराम(रोहतास) : सर्वे के नाम पर हो रहा लूट -अशोक बैठा बिहार सरकार द्वारा जमीनी विवादों के निपटारे व जमीन के कागजात को डिजिटली करने की योजना यानी जमीन की सर्वे की प्रक्रिया को लेकर अब विरोध सामने आने लगे हैं जहाँ इसी कड़ी में सीपीआई माले की रोहतास इकाई ने सासाराम के कलेक्ट्रेड परिसर में धरना प्रदर्शन किया जहां सीपीआई माले के जिला सचिव अशोक बैठा ने सर्वे की ऑनलाइन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सर्वे की प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारी धांधली में लिप्त हैं
Advertisement

गलती से किसी के नाम पर जमीन का कागजात हो जाने पर पैसे की मांग की जा रही है ऐसे में बिहार सरकार अपने कर्मचारियों पर नकेल नहीं कसती है तो आंदोलन का स्वरूप राज व्यापी हो जाएगा ।
Advertisement




