Saraikela (संजीव मेहता) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अपराधियों के प्रति कड़ा एक्शन लिया है. जिला प्रशासन ने क्राइम कंट्रोल के लिए बैठक में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त जिले के 12 शातिर और कुख्यात अपराधियों पर सीसीए एक्ट लगाते हुए उनके विरुद्ध कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं. वहीं 7 अपराधियों को जिला बदर होने का आदेश सुनाया है जबकि जिले के 11 शातिर अपराधियों को रोज अपने अपने क्षेत्र के थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है.

इन पर लगा सीसीए-
1.अमर ठाकुर 2.विकास तिवारी 3. प्रवीर सिंह, प्रवीण सिंह उर्फ छोटू 4. कन्हैया सिंह 5. नीरज दुबे 6. सौरभ चौधरी 7. नीरज सिंह 8. डेविड टोप्पो 9. साजन मिश्रा उर्फ अभिमन्यु मिश्रा 10. राहुल सिंह 11. आकाश सिंह 12. मो नजीर उर्फ चांद.
इनको किया गया जिला बदर
1.रवि दास 2. रोहित सिंह 3.गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे 4. अंशु चौहान उर्फ आयुष चौहान 5. अविनाश उपाध्याय 6. मो फरीद उर्फ मो इकबाल 7. मो दानिश
इनको लगानी होगी हाजिरी –
1.सन्नी कर्मकार 2. रोहित सिंह उर्फ खोखा 3. बिट्टू शर्मा 4. ललित सिंह 5. बंटी सिंह उर्फ पौलु 6. दीपक सिंह 7. गौरंगो दास 8. मो कमाल 9. बसंत गोप उर्फ बाबला 10. लालटू महतो 11. सुमित पोद्दार उर्फ सुमित बनिया




