जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में 4 मार्च को दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च की देर रात्रि बर्मामाइंस पुलिस को सूचना मिली कि कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग और चापड़ से एक दूसरे पर हमला किया गया जिसमें कई लोग घायल हुए। उनमें से तीन का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। झड़प का मुख्य कारण को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग ड्रग्स सहित अन्य नशे का कारोबार करते हैं जिसका विरोध किए जाने पर उन लोगों ने उनके घरों में हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। 
जिसके बाद पुलिस ने सघन छापामारी कर हमले में इस्तेमाल किए गए पिस्टल खोखा, जिंदा गोली, फायर किया हुआ पीलेट और चापर बरामद किया है। वही घटना में शामिल मोहम्मद अफजल और शाहरुख सहित साजिद, गुलाम हुसैन और लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य फरार अभियुक्तों भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक विरासत में भेज दिया गया




