जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने पिछले दिनों तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान और बिष्टुपुर में व्यवसायी को बम मारने की धमकी देने वाले राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न अपराधीक घटनाओं में संलिप्त अपराधी अंशु चौहान को सिद्धगोरा थाना क्षेत्र एक कंपनी क्वार्टर में अवैध रूप से कब्जा कर शरण लेने की सूचना मिली थी, जिसके आलोक में पुलिस ने छापामारी कर अंशु चौहान को गिरफ्तार किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। अंशु चौहान पर सीतारामडेरा थाना में पांच,सिदगोड़ा में एक और जुगसलाई थाना में एक मामला दर्ज है। वह अखिलेश सिंह और कन्हैया सिंह गिरोह के सदस्य हैं।

इस पर CCA के तहत जिला बदर किया गया था लेकिन वह उल्लंघन करते हुए सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छिप कर रहा था। इसे लेकर भी उस पर उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है। वही उसने यह भी जानकारी दी कि उसके साथ दो अन्य अपराधी भी साथ रहते थे पुलिस उन दोनों पर अपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी घटना बिस्टुपुर थाना में पिछले दिनों एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई की फोन के माध्यम से एक व्यक्ति ने उसे कार्यालय को बम से मारने की धमकी दिया है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अनुसंधान आरंभ की, जिसमें पाया कि राहुल तिवारी नामक व्यक्ति ने हीं उसे फोन किया था वह पूर्व में इसी व्यवसाई के अधीन काम करता था इसके बाद वह छोड़ दूसरे जगह काम करने लगा। जिस दिन उसे रंगदारी और धमकी दी गई उसे दिन एक सोनार दुकान में काम करने के दौरान ग्राहक के मोबाइल से ही धमकी दी थी, इस धमकी के पीछे उसका मकसद यह था कि उसे डरा धमका कर कुछ पैसे ले सके। बहरहाल उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




