जमशेदपुर :जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से 65 वर्षीय व्यक्ति को दांत निकलवाना महंगा पड़ गया अब वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है,जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल के समीप धरना दिए। पूरे वस्तु स्तिथि के बारे में बताया जाता है कि बुद्धेश्वर महाली एक माह पूर्व दांत में दर्द होने पर अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज कराने गए थे, जहां जांच के बाद उसकी दांत निकाल दी,लेकिन एक माह बाद मुंह में सूजन होने पर फिर से वह दिखाने गया तब डॉक्टरों ने कैंसर हो जाने की बात कह दूसरे हॉस्पिटल में इलाज करने को कहा।

जहां से परिजनों ने उसे ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण वे लोग उसका इलाज नहीं करा पाए। अब वह जीवन मरण की स्तिथि में घर पर पड़ा,हुआ है।इसकी जानकारी क्षेत्र के समाज सेवी व पूर्व जिला पार्षद को मिली तो अस्पताल प्रबंधन से इलाज में सहयोग करने की आग्रह की,जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने साफ इनकार कर दिया। जिसके विरोध में पिंटू दत्ता के नेतृत्व में परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल के समीप एक दिवसीय धरना देकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे बुद्धेश्वर की इलाज करने की मांग की ।जिसे लेकर प्रशासन के मौजूदगी में भी कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।पिंटू दत्ता ने कहा कि जब तक मरीज का इलाज, अस्पताल द्वारा नहीं कराया जाता, तब तक न्याय के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा।




