सरायकेला (संजीव मेहता) : आदित्यपुर मांझीटोला निवासी रोहित मिश्रा की बीते देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के पास बीती रात करीब डेढ़ बजे घटीत हुुई है. जिसमें स्विफ्ट डिज़ायर कार चला रहे रोहित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है. कदमा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार देर रात तकरीबन डेढ़ बजे आदित्यपुर मांझी टोला निवासी कई हत्याकांड के नामज़द है।अपने एक सहयोगी भोलटु नामक युवक के साथ देर रात आदित्यपुर टोल ब्रिज होकर कदमा की तरफ जा रहा था. जो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें अपराधकर्मी रोहित मिश्रा की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरा सहयोगी भोलटू घायल है जिसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद कदमा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल और मृत रोहित मिश्रा को एमजीएम अस्पताल भिजवाया है. बता दें कि रोहित मिश्रा पर आदित्यपुर में दीपक मुंडा, सुजय नंदी, मोनी दास समेत सोनारी एक युवक की हत्या के हत्याकांड का नामजद आरोपी था. वह 6 माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था.




