Advertisements
जमशेदपुर : कीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से पहली बार जमशेदपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। यह प्रतियोगिता टीनप्लेट स्टेडियम मैदान में 8 और 9 फरवरी को आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 13 जिलों से लगभग 400 खिलाडी भाग ले रहे है। जिसमें 13 जिले से पुरुष और 12 जिलों से महिला टीम खेल में भाग ले रही है।

Advertisement
प्रतियोगिता को लेकर कीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव की अध्यक्षता में एक बैठक केबल टाऊन में आयोजित की गई। जिसमें क्रीड़ा भारती के अन्य सदस्यों सहित समाजसेवी शिव शंकर सिंह मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्र से है। भारती हमेशा से ही देसी खेलों को बढ़ावा दी है, इसी का तहत ग्रामीण बच्चों को इसमें शामिल किया गया है।
Advertisement




