Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : डीएवी एनआईटी के बच्चों ने शनिवार को वर्मा माइंस स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां घर परिवार से दूर रह रहे वृद्धों के दुख दर्द बांटे. इस दौरान छात्रों ने वृद्धों को भक्ति और फिल्मी गीत सुनाकर दिल बहलाया और भरपूर मनोरंजन किया.
Advertisement

इस दौरे में डीएवी एनआईटी छात्र परिषद के करीब 20 छात्र छात्राएं शामिल रही. जिनके साथ विद्यालय की 4 शिक्षिकाएं शामिल थीं जिनमें रेखा प्रसाद, सुधा सिंह, रूपश्री प्रसाद, और राजलक्ष्मी भट्ट मिश्रा शामिल थीं. विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए और उन्हें उपहारस्वरूप खाने पीने के चीजें और उनके लिए काम आनेवाले आवश्यक वस्तुओं को भेंट किया.
Advertisement




