सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बालू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार किए जा रहे छापेमारी अभियान में हाईवे को जप्त कर थाने के हवाले किया जा रहा है। वहीं जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के निर्देश पर खनन निरीक्षक समीर ओझा द्वारा लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई किए जा रहे हैं । जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चले अभियान में सोरो जारगोडीह,पातकुम क्षेत्र से हाईवा जप्त कर चौका थाना के हवाले किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी द्वारा तड़के सुबह-सुबह बालू माफियाओं के विरुद्ध करवाई कर पूर्व में भी ट्रेक्टर और हाईवे को जब किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने पूर्व में भी नदी में घुसकर नाव जप्त कर नाव को डिस्ट्रॉय कर, खत्म करते हुए कार्रवाई की थी।

वहीं जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि लगातार छापामारी अभियान अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे है,और यह छापामारी लगातार जारी रहेगी। जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान न हो ,और अवैध उत्खनन पर लगाम लगाया जा सके। इसके लिए लगातार अवैध उत्खनन और माफियाओं के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान की कार्रवाई की जा रही है ।





