Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने मंगलवार को आदित्यपुर के कनीय अभियंता संजय महतो और मानगो के अमीर हामजा के साथ आदित्यपुर में पदस्थापित आनंद कच्छप को संजय एसडीओ (असिस्टेंट इंजीनियर ) पद में प्रोन्नति दी है. जमशेदपुर सर्किल में अमीर हामजा को बीटेक के कारण स्टोर के कार्यपालक अभियंता व रेवेन्यू जबकि संजय महतो को छोटा गोविंदपुर में पदस्थापित किया गया है।
Advertisement

अपनी पदोन्नति पर संजय महतो ने कहा कि यह काफी दिनों से लंबित था, वे करीब एक वर्ष तक प्रभारी के रूप में आदित्यपुर के एसडीओ का पदभार संभाल चुके थे. उन्होंने बताया कि नए साल के पहले दिन मिली पदोन्नति से उनके घर परिवार के साथ उनके सहयोगियों में भी हर्ष है।





