जमशेदपुर : स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने 1 वर्ष तक सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में जयंती समारोह को आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन उपस्थित थे, जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा, कि 1999 में अटल बिहारी वाजपेई जब दुमका आए थे तो उन्होंने कहा था, कि उन्हें सत्ता में पहुंचाये। वे अलग झारखंड राज्य प्रदान कर देंगे और उन्होंने साआक्षर अपने वादे को पूरा करते हुए 15 नवंबर 2000 को झारखंड वासियों को अलग राज्य प्रदान की उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड राज्य के आंदोलनकारियो को कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया, सिर्फ भाजपा ही उन शहीदों और आंदोलनकारीयो का सम्मान करती आ रही है। जिसे लेकर 1 वर्ष तक पूरे देश के जन जन तक अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और उनके राष्ट्रीय भावनाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाएंगे।

वहीं भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा, कि जब देश के काला अध्याय इमरजेंसी के बाद भारतीय जनसंघ का नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेई ने करते हुए सत्ता में आई लेकिन कुछ त्रुटियां एवं विवाद के बीच उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का गठन किया और निरंतर देशवासियों का हित में कार्य करते आए।उन्होंने सत्ता में आने के बाद भी पक्ष विपक्ष सभी पार्टी के नेताओं को जोड़कर साथ चलने की क्षमता थी। यही वजह है कि आज विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोग उन्हें सह सम्मान से उनके कार्यों को याद करते हैं।




