जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के द्वारा सोनारी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया यह सम्मान समारोह पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद कमेटी विस्तार को लेकर किया गया। इस मौके पर मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पद का सृजन करते हुए संघ के कर्मठ सदस्यों को विभिन्न पदों के लिए पदभार सौंपा और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडे ने कहा कि कमेटी विस्तार के बाद उनकी पहली प्राथमिकता ब्राह्मण समाज के विकास और संघ में एक जुटता प्रदान करना है वही प्रदेश उपाध्यक्ष रानी ठाकुर ने कहा कि उन्हें एक बड़ा पद दिया गया है जिसे वह बखूबी निभाएगी इसे लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो ब्राह्मण समाज की महिलाएं घर में ही रहती है लेकिन अब समय बदल रहा है अब ब्राह्मण समाज के महिलाओं को भी घर से निकलकर विकास कार्य में सहयोग करना होगा, इसके लिए वह खुद घर-घर जाकर महिलाओं को इसके लिए जागरूक करेगी, ताकि वर्तमान समय में ब्राह्मणों की जो स्थिति परीस्थिति है उसमें बदलाव और विकास लाया जा सके।



