सरायकेला / (संजीव मेहता) : एस सी/एस टी/ओबीसी समन्वय समिति आदित्यपुर के द्वारा कल रविवार को गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अंबेडकर चौक मौन अनशन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए समिति की संरक्षक राजद नेत्री शारदा देवी ने कहा कि देश के माननीय गृह मंत्री द्वारा देश के सर्वोच्च सदन में भारत के संविधान निर्माता और देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपने वक्तव्य से उपहास उड़ाया है। जो निंदनीय है और घृणा से भरा हुआ है।

ऐसे में समन्वय समिति इसकी घोर निंदा करता है और इसके विरोध में कल दिनांक 22.12.2024 दिन रविवार को अंबेडकर चौक पर मौन अनशन का कार्यक्रम करेगी. उन्होंने तमाम अंबेडकर विचार को मानने वाले से आग्रह किया है कि वे 22.12.24 को दिन 11 बजे तक प्रस्तावित मौन अनशन में भाग ले कर अपना विरोध जताने का काम करें।




