जमशेदपुर : टाटा स्टील जैविक उद्यान में बटरफ्लाई जोन का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और ने किया। इस अवसर पर तितली से संबंधित कई जानकारियां वीडियो के माध्यम से दी गई, और कई तितलियों को चाणक्य चौधरी एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिंहा ,संयुक्त रूप से पर्दापण कर एवं तितलियों को उड़ाकर कर किया। इस अवसर पर श्री चाणक्य चौधरी ने कहा कि, कोल्हान में ही 75 विभिन्न प्रजातियों की तितलियां पाई जाती है, और इसके सीजन में 15 अन्य प्रकार की तितलियां भी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि अभी जाड़े की छुट्टी हो रही है।

स्कूली बच्चे यहां आकर तितलियों के बारे में जानेंगे, और इस रंग बिरंगे तितलियों को देख कर काफी खुश होंगे। यहां तितली के लारवा से लेकर उसके पूरे जीवन काल तक का दृश्य देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक 2 से 3 महीने में नए बाड़े का इंतजाम किया जा रहा है, और हमारे जैविक उद्यान में साल में दो-तीन बार विभिन्न प्रकार के नए-नए पशु- पक्षी लाए जा रहे हैं। कुछ यहां से दूसरे जैविक उद्यान में भेजे जा रहे हैं। जल्दी ही हमें जनवरी-फरवरी में नए पशु – पक्षी भी देखने को मिलेंगे।




