Advertisements
सरायकेला / संजीव मेहता) : एलजेपी (आर) प्रदेश सचिव बृजमोहन सिंह ने विधायक जयराम के द्वारा रांची के मीडियाकर्मियों के साथ किए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। श्री सिंह ने कहा मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं। और लोकतंत्र की रक्षा में इनकी अहम भूमिका होती है। उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार उनकी कम सूझ बूझ और पहली बार विधायक बनने के गुमान को दर्शाता है।
Advertisement

लोकतंत्र में ऐसे अपरिपक्व जनप्रतिनिधि का कोई स्थान नहीं है, यही रवैया रहा तो अगली बार राज्य की जनता उन्हें कड़ी सबक सिखाएगी।
Advertisement




