सरायकेला / (संजीव मेहता) : कोल्हान के एकमात्र कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल ईएसआईसी आदित्यपुर के 10 लाख बीमित परिवारों के लिए अच्छी खबर है. उन्हें अब आंख के ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. ईएसआईसी आदित्यपुर अस्पताल में ही आंख के ऑपरेशन के लिए जनवरी 2025 से ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत हो रही है. यह जानकारी द राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से बातचीत में अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एमपी मिंज ने दी. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अस्पताल के पैथोलॉजी में हार्मोनल ऐसेस की जांच भी शुरू हो रही है साथ ही अस्पताल में वर्षों से बंद पड़ी एक्स रे की सुविधा भी बीमितों को मिलने लगेगा, यहां अत्याधुनिक एक्स रे मशीनें लगाई जा रही है. इसके साथ ही जल्द ही अस्पताल में 100 बेड क्षमता भी काम करने लगेगी, अभी 50 बेड ही काम कर रहा है चूंकि स्टाफ का स्ट्रेंथ 50 बेड वाला ही है. ये स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि पूरे कोल्हान के लिए ईएसआईसी का एक मात्र अस्पताल आदित्यपुर है जिससे करीब लाख कर्मचारी बीमित हैं और उनके परिजनों को यहां से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है।




