Advertisements
जमशेदपुर(संजीव मेहता): जमशेदपुर के राजद नेताओं ने शपथ ग्रहण के बाद राजद कोटे से मंत्री बने संजय यादव से मिलकर बधाई दी है। प्रतिनिधि मंडल ने हेमंत सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर उन्हें जमशेदपुर आने का निमंत्रण भी दिया। राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा, कि झारखंड में पूर्ण बहुमत से बनने वाली अबुआ सरकार सदैव गरीब, शोषित, आदिवासी और पिछड़ों की आवाज बनेगी।
Advertisement

बता दें, कि राजद कोटे से गोड्डा के नव निर्वाचित विधायक को हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जमशेदपुर से गए प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव के साथ प्रदेश सचिव राजेश कुमार, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा यादव, बैजू प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Advertisement




