Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर के विभिन्न घाटों से खरकई नदी से रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन जारी है। पिछले दिनों जहां जय प्रकाश उद्यान से आदित्यपुर पुलिस ने 2 ट्रैक्टर को बालू का खनन करते जब्त किया था,और ट्रैक्टर मालिक विरुद्धद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं गुरुवार की,सुबह सरायकेला की खनन विभाग की टीम ने आशियाना सालडीह घाट में छापेमारी कर बालू का खनन कर ले जाते एक 407 वाहन जप्त किया है।

Advertisement
खनन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर आदित्यपुर पुलिस को सौंपा है,और जब्त वाहन के मालिक के विरुद्ध अवैध उत्खनन करने संबंधी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस बात की पुष्टि आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कि है।
Advertisement




