Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना रोड के फुटपाथी दुकानदारों को आज अतिक्रमण हटाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और आदित्यपुर थाना संयुक्त रूप से स्पेशल ड्राइव चलाकर थाना रोड के दुकानदारों को हटाने का काम करेगी. यह जानकारी अल्टीमेटम देने आए नगर निगम के सिटी मैनेजर रविकांत भारती और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी
Advertisement

बता दें कि आदित्यपुर थाना रोड फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से आ लोगो को पैदल चलना दूभर हो गया है. इसकी शिकायत आदित्यपुर के गणमान्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी जिसके आलोक में यह अभियान चलाया जाएगा।
Advertisement




