सरायकेला / (संजीव मेहता) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के आनंदपुर में कपाली के कबीरनगर का रहने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है. मृतक युवक मूल रुप से कपाली के कबीरनगर का रहने वाला था. वह शादी-पार्टी में डेकोरेशन का काम करता था. जहां सोमवार सुबह काम के लिए ही गम्हरिया जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक बाइक से गम्हरिया जा रहा था. तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. वह मौके पर पहुंचे और उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम मोहम्मद अयान (22 साल) है, जिसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थीं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




