
जमशेदपुर : सहायक आयुक्त उत्पाद श्रीमती बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक: 23-10-2024 को व्यापक छापेमारी करते हुए एम०जी०एम थानांतर्गत कालाझोर एवं छोटाबाँकी में तथा पोटका थानांतर्गत रानीकुदर व लोवाडीह के दुर्गम क्षेत्रों में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब की कुल 11 (ग्यारह) भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।घटनास्थल से अवैध महुआ चुलाई शराब करीब 410 लीटर बरामद किया गया तथा महुआ शराब तैयार करने हेतु प्रयुक्त किण्वित जावा – महुआ करीब 30800 किलोग्राम विनष्ट हुआ ।
अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठी के संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।छापेमारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निरीक्षक, श्री प्रेम प्रकाश उरांव व श्री रामदास भगत एवं अवर निरीक्षक श्री निर्भय कुमार सिन्हा, श्री रामदेव पासवान व श्री ओम प्रकाश सहित उत्पाद आरक्षी और गृहरक्षा वाहिनी के जवान सम्मिलित रहे । वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा ने कहा की अभियान लगातार जारी रहेंगे





