जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष अभिषेक कुमार जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे , वही समाज सेवी प्यारेलाल साहू झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा से जमशेदपुर पश्चिम से अपना भाग्य आजमाएंगे। इसे लेकर दोनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त कर 24 को नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर अभिषेक ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने झारखंड और महाराष्ट्र से चुनाव में शामिल नहीं होने की घोषणा के बाद उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से लोगों आग्रह पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में बिजली पानी स्वास्थ्य साफ सफाई सहित कई मूलभूत समस्या व्याप्त है।

उन सभी समस्याओं को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें वोट देकर विधानसभा तक पहुंचाने का आग्रह करेंगे। इसे लेकर पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें समर्थन करने की अपील कर रहे है। वहीं प्यारेलाल साहू ने कहा कि वह झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है इसे लेकर ही वह जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे जिससे लोगों को भ्रष्टाचार से निदान दिला सके।





