Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क ओसी रोड के l6- L6- 53 कंपनी क्वार्टर में वेल्डिंग करने के दौरान आग लग गई जिसे अग्निशमक दल के द्वारा अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया । गृह स्वामी गोपाल लाल के अनुसार जुस्को के द्वारा मेंटेनेंस के तहत गैरेज का रिपेयरिंग के लिए वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था इसी क्रम में गैरेज में रखें सामानों में आग लग गई बताया जा रहा है कि गैरेज में घर के बेकार पड़े सामानों के अलावा काफी संख्या में वाहनों के टायर रखे हुए थे जिस वजह से स्थिति बेकाबू हो गई।
Advertisement

और देखते-देखते आग विकराल रूप ले ली जिसकी अविलंब अग्निशमक विभाग सूचना दिए गए जहां से टाटा स्टील के दो और झारखंड सरकार की दो दमकले पहुंची और आग पर काबू पाया इस आग लगी में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
Advertisement




