जमशेदपुर : पिछले दिनों भूइंयाडीह में 150 घर तोड़ने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद अजय कुमार द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है। इसे लेकर रविवार को दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दी । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा है कि अजय कुमार झूठे हैं अजय कुमार उद्योगपतियों के लिए कार्य करते हैं उन्होंने जो डॉक्यूमेंट सौंपी है उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया है जबकि अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि दलमा के तटीय क्षेत्र और उससे सटे स्वर्णरेखा नदी के किनारे जिस तरह से बड़े-बड़े मंजिलें खड़े की जा रही है इससे नदी और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा इसे बचाने का प्रयास की जानी चाहिए,जबकि अजय कुमार ने जो मीडिया के सामने तथ्य पेश किए हैं उसमें यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह सिर्फ 150 घर तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया है। इधर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके पत्रकारों को सामने पार्टी के बातों को रखते हुए कहा कि बीजेपी तो शुरुआत से ही झूठ बोलने की पार्टी है जब 2023 में अर्जुन मुंडा ने एनजीटी के समक्ष शिकायत सभी के लिए की थी तो फिर भूइंयाडीह की डेढ़ सौ घरों को ही क्यों नोटिस दिया गया और बाकी बड़े-बड़े मंजिल खड़े करने वाले पूंजीपतियों और बिल्डर के पास क्यों नहीं आया।

वही इतने दिनों तक भाजपा चुप क्यों थी जैसे ही अजय कुमार ने इस बात को मीडिया का सामने रखी तो भाजपा में हलचल शुरू हो गई कांग्रेस की ओर से कई बार उस बस्ती का दौरा कर वहां के वासियों की समस्या सुनी और अधिवक्ताओं के माध्यम से इस पर विचार करने की आग्रह की लेकिन एक बार भी भाजपा ने उस बस्ती का ना दौरा किया ना हीं अपनी तरफ से किसी प्रकार का पक्ष रखा गया लेकिन 24 घंटा का अंदर ही उस पार्टी में हलचल शुरू होकर आरोप लगाने लगे हैं जो उनकी मानसिकता दर्शाती है।



