Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पूर्व उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर जिले में उत्पाद विभाग और आर आई टी थाना द्वारा संयुक्त रूप से भुआ और पार्वतीपुर में छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया था। परंतु पदाधिकारी के तबादला हो जाने और कुछ दिन बीत जाने के बाद अब वहां खुलेआम फिर से अवैध है शराब के कारोबार चालू हो गया है।
Advertisement

आर आई टी थाना क्षेत्र के भुआ और पर्वतीपुर के जंगलों में छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री पूर्व में जप्त किए गए थे। जहां अब अवैध कारोबार शराब का भट्टी फिर से खुलेआम चालू हो गया है। वही उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने इस विषय में बात करने पर कहा कि से जल्द ही छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी ।





