Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेमको गुरुद्वारा के समीप एक युवक पर अपराधियों ने ताबड़ तोड फायरिंग कर फरार हो गए इस घटना में एक युवक घायल हुआ है बताया जा रहा है कि मनीफिट निवासी महेश मिश्रा की हत्या करने को उद्देश्य से अपराध आए थे उस समय महेश मिश्रा अपने साथी सूरज के साथ कार में बैठा हुआ था।
Advertisement

इसी बीच अपराधियों ने 5 से 6 राउंड गोली चला दी जिसमें महेश मिश्रा के साथी सूरज को गोली लग गई घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए इधर स्थानीय वासियों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस और सीटी एसपी ऋषभ गर्ग घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटनाक्रम को लेकर जांच में जुट गई है।





