Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में ओल्ड पेंशन लागू होने पर शिक्षकों ने जताया हर्ष। मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर दिया बधाई। एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में 2008 एवं उसके बाद नियुक्त शिक्षकों ने झारखंड सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन योजना को स्वीकृत करने पर हर्ष व्यक्त किया एवं झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिक्षकों ने प्राचार्य डा अशोक कुमार झा से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया। मिठाईयां बांटी।
इस अवसर पर प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो बिनोद कुमार, प्रो अरविंद पंडित, डा विजय प्रकाश,डा विनय कुमार गुप्ता, डा दीपंजय श्रीवास्तव, डा मौसमी पॉल, डा संचिता भुई सेन, प्रो संतोष राम, डा जया कच्छप, डा सुष्मिता धारा, प्रो रितु आदि उपस्थित रहे।





