Advertisements
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के नए कमिटी के गठन के बाद नव पदस्थापित अधिकारियों पदाधिकारियों का शहर के विभिन्न मंडलों में सम्मान समारोह का सिलसिला जारी है इसी के तहत बिरसानगर मंडल में दूसरी बार भी बबलू गोप को मंडल अध्यक्ष एवं नव मनोनित महामंत्री संजीव सिंह का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन सह सम्मान समारोह के माध्यम से फूल माला अंगवस्त्र और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया।
Advertisement

इस मौके पर महामंत्री ने कहा की विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन करने की आवश्यकता है वही मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने कहा की क्षेत्र की साफ सफाई, बिजली पानी की समस्या सहित नशे के कारोबार को रोकने के लिए मुहिम छेड़ा जाएगा ताकि नशे की ओर बढ़ते युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।





